ग्वालियर: ग्वालियर में सामाजिक न्याय सम्मेलन 14 जून शनिवार को दोपहर 2 बजे से चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सभागार में होगा। सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मुख्य अतिथि होंगे। विशेष अतिथिगण पी. विल्सन (सांसद डीएमके), जसविंदर सिंह (प्रदेश सचिव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी म.प्र.), डॉ. मनोज यादव (अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी म.प्र.), चंद्रकांत हंडोरे (सांसद), एड. राजेन्द्र पाल गौतम
(राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस अनु. जाति प्रकोष्ठ), आइशी घौष (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, जे.एन.यू.), उदित राज (अध्यक्ष, डोमा नई दिल्ली), अशोक सिंह (सांसद), डॉ. प्रवीण गौतम (वरिष्ठ चिकित्सक व सामाजिक कार्यकर्ता) शामिल होंगें I यह सामाजिक न्याय एवं सदभावना सम्मलेन ओबीसी महासभा, दलित शोषण मुक्ति मंच, गांधीवादी संगम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
