ज्वेलरी शॉप से 2 किलो चांदी चुराने वाले 4 आरोपी पकड़ाए

नेपानगर। नेपानगर थाना क्षेत्र के मातापुर बाजार में स्थित ज्वेलर्स शॉप से 2.5 लाख की चांदी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने सीसीटीवी और सायबर सेल की मदद से खुलासा किया है। 27 अप्रैल को रमेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात 1:58 बजे अज्ञात चोर शटर तोड़कर दुकान से करीब 2 किलो चांदी चुरा ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस की मदद ली। अमरावती और बीड जिले में हुई समान प्रकार की चोरी की तफ्तीश के बाद जालना और बुलढाणा जिले से चार आरोपियों सुरेश, कृष्णा, भोलू और दिलीप को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य आरोपी गणेश और एक मामा फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। आरोपियों से चोरी गई चांदी बरामद की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Next Post

हाईकोर्ट : उपयंत्री को राहत, कार्यवाही पर रोक

Tue Jun 10 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट से सागर जिले की राहतगढ़ जनपद पंचायत की उपयंत्री कंचन चौधरी को राहत मिली है। जस्टिस प्रणय वर्मा की एकलपीठ ने उनके खिलाफ फिलहाल कोई ठोस कार्यवाही न किये जाने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही एकलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने […]

You May Like