बुद्ध विहार में सम्मेलन में लोगों को हिंदू धर्म त्यागने की शपथ दिलाई

ग्वालियर: भितरवार के धाकड़ खिरिया के बुद्ध विहार में तीन दिवसीय सम्मेलन में लोगों को हिंदू धर्म त्यागने की शपथ दिलाई गई।बौद्धचार्य धम्मोपदेशक भिख्खू भदन्त शाक्य ने शपथ दिलाई कि मैं ब्रह्मा-विष्णु-महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा।

उनकी पूजा भी नही करूंगा,हिंदू देवी देवताओं को नही मानूंगा, भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार है, ये गलत है, मैं बौद्ध धर्म के विरूद्ध कोई भी नही करूंगा, ब्राहम्णों के हाथों से कोई कार्य नही करवाउंगा, बौद्ध धर्म के रास्ते पर काम करूंगा, अपने पुराने धर्म को त्यागता हूं, बौद्ध को अपनता हूं, मेरा अब नया जन्म हो रहा है। धम्मोपदेशक भिख्खू भदन्त शाक्य ने भितरवार के धाकड़ खिरिया के बुद्ध विहार में सम्मेलन में यह शपथ दिलाई।

Next Post

सुमावली में कल होगा किसान सम्मेलन, कृषि मंत्री आएंगे

Tue Jun 10 , 2025
मुरैना: कल 11 जून को सुबह 10 बजे विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम सुमावली में एक वृहद कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना उपस्थित रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरैना श्योपुर सांसद शिवमंगल […]

You May Like