जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत ब्रिजपुरी पचमठा मंदिर के पास नवविवाहित अनमेाल क्षत्री ने पति, सास, ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर छत से कूदकर आत्महत्या की थी। मर्ग जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा एच.आर.पाण्डे ने बताया कि अनमोल क्षत्री का विवाह विपुल आहूजा निवासी पचमठा गढ़ा से 7 दिसंबर 21 को हुआ था।
मृतिका का पति विपुल आहूजा द्वारा अपने नये काम पुनः चालू करने के लिये अनमोल को अपने माता पिता से मदद मांगने के लिये कहा जाता था, अनमोल के माता पिता के द्वारा विगत चार वर्ष में यथा सम्भव सामान, नगदी तथा कुछ सोना पुत्री को दिये थेे, किन्तु उसके उपरांत भी विपुल पत्नी को परेशान एवं प्रताडि़त कर अक्सर मारपीट करता था। मारपीट करने में मृतिका की सास कांची आहूजा, ससुर गिरीश आहूजा भी अपने पुत्र विपुल आहूजा का सहयोग कर रहे थे। तंग आकर अनमोल क्षत्री ने अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप लगाया गया था कि अनमोल को छत से फेंका गया था। सम्पूर्ण जांच पर पति विपुल आहूजा, सास कांची आहूजा, ससुर गिरीश आहूजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
