SDOP लखनादौन अपूर्व के.एफ.रुस्तम जी पुरस्कार से होंगें पुरस्कृत

सिवनी: अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लखनादौन अपूर्व भलावी द्वारा जिला बालाघाट में माओवादियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के फल स्वरुप खटिया मोर्चा दलम के सक्रिय माओवादी संदीप कुंजम (इनामी 14 लाख) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई थी।

इस उत्कृष्ट कार्य हेतु एसडीओपी लखनादौन को के.एफ.रुस्तम जी पुरस्कार (एक रिवाल्वर एवं प्रमाण पत्र) मध्य प्रदेश शासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता एवं पुलिस परिवार सिवनी की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Next Post

गढ़ा में दिन दहाड़े हुई चोरी

Sat Jun 7 , 2025
जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के त्रिपुरी चौक से दिनदहाड़े एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित मनीष पुरी गोस्वामी (उम्र 47 वर्ष), निवासी लेन्सकार्ट के पीछे त्रिपुरी चौक, रोज की तरह दोपहर करीब 1 बजे कोर्ट चला गया था। उस वक्त घर पर उसकी बेटी प्रिंसी मौजूद […]

You May Like