बोमन ईरानी ने स्पाइरल बाउंड के जश्न में सुनाई दिल छू लेने वाली कहानी

मुंबई, 05 मई (वार्ता) बॉलीवुड में जानेमाने चरित्र अभिनेता और किस्सागो बोमन ईरानी ने हाल ही में स्पाइरल बाउंड की कामयाबी का जश्न मनाया। बोमन ईरानी द्वारा शुरू किया गया स्पाइरल बाउंड एक पटकथा लेखन नेटवर्क है, जो लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ था और अब महत्वाकांक्षी कहानीकारों और पटकथा लेखकों के लिए एक आश्रय स्थल बन गया है। देश भर से ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से कई पटकथा लेखक नियमित रूप से भाग लेते हैं। ‘स्पाइरल बाउंड’ प्रशंसित फिल्म निर्माताओं और सिनेमा जगत की हस्तियों द्वारा आयोजित कार्यशालाओं के माध्यम से इच्छुक लेखकों को मदद करता है।

इस खास शाम पर माहौल तब और इमोशनल हो गया जब बोमन ने अपनी जर्नी की जड़ें शेयर कीं।एक ऐसी शुरुआत, जो बहुत सिंपल थी… लेकिन बेहद गहरी, और जिसकी असली हीरो थीं उनकी मां।उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे 11 साल की उम्र में ही फिल्मों के बारे में वो सब पता था जो शायद उस उम्र में नहीं पता होना चाहिए! मेरी मां एक दुकानदार थीं, विधवा थीं… दिनभर दुकान में मेहनत करती थीं… लेकिन फिर भी ये पक्का करती थीं कि मैं फिल्में देख रहा हूं।” बोमन ने अपने पिता की यादों को फिल्मों से जोड़ते हुए बताया,“वो मुझे पापा की फेवरेट फिल्मों की कहानियां सुनाती थीं — ‘ये तुम्हारे पापा की पसंदीदा फिल्म थी… मुझे नहीं पता उन्हें ये सब कैसे पता था… लेकिन पता था!” “ग्रांट रोड पर एक नॉवेल्टी सिनेमा था… वहां हमने बहुत शानदार फिल्में देखीं। मैं तो अपनी दुकान की दीवार से कान लगाकर भी फिल्में सुनता था, क्योंकि थिएटर उससे जुड़ा हुआ था!

.....

Next Post

दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से लुढ़के प्रमुख सूचकांक

Tue May 5 , 2026
मुंबई, 05 मई (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को प्रमुख सूचकांक नीचे बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 251.61 अंक (0.33 प्रतिशत) गिरकर 77,017.79 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट में हुई थी और दोपहर तक यह 750 अंक […]

You May Like