झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन

रांची, 31 मई (वार्ता) झारखंड बोर्ड 12वीं का आज रिजल्ट जारी कर दिया गया।

जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने आज यहां झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया है।जैक 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है।साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां पास हुई हैं।वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 78.43% रहा।

कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो यहां भी लड़कियां आगे रहीं।इस बार कॉमर्स में 95% लड़कियां पास हुईं। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा।झारखंड बोर्ड इंटर 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्र को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

Next Post

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें

Sat May 31 , 2025
भोपाल, 31 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को इंदौर मेट्रो समेत कई विकास कार्यों की सौगात दी। श्री मोदी ने राजधानी भोपाल में आयोजित देवी अहिल्याबाई होलकर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भागीदारी के दौरान इंदौर मेट्रो रेल सेवा का वर्चुअल माध्यम से […]

You May Like