इज़रायली सेना ने वेस्ट बैंक में 80 लोगों को किया गिरफ्तार

यरुशलम, 31 मई (वार्ता) इजरायली सेना ने कहा है कि पिछले सप्ताह में कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि गाजा में हमास के साथ इजरायल के चल रहे युद्ध के बीच क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है।

इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शुक्रवार को कहा कि अभियान में सात हथियार और 70 लाख से अधिक शेकेल (लगभग 20 लाख अमेरिकी डॉलर) जब्त किए गये हैं।

इजरायल के रक्षा मंत्रालय के अनुसार रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने उत्तरी वेस्ट बैंक में इजरायली बस्ती सा-नूर के स्थल का दौरा किया।

गौरतलब है कि सा-नूर इजरायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित 22 बस्तियों में से एक है, जिसे इजरायल दशकों में वेस्ट बैंक में यहूदी बस्तियों का सबसे बड़ा विस्तार बताता है। श्री कैट्ज और वित्त मंत्री बेजेल स्मोट्रिच ने कहा है कि कई साइटें पहले से ही अनधिकृत चौकियों के रूप में मौजूद हैं और अब उन्हें इजरायली कानून के तहत कानूनी दर्जा दिया जाएगा।

 

 

Next Post

सतना से वापिस लौटें दोनों नाबालिग

Sat May 31 , 2025
जबलपुर: कैंट थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में दो नाबालिग दोस्त लापता हो गए। जिनके अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। एक साथ दो बच्चों के अपहरण की आशंका से हडक़ंप मच गया। पुलिस खोजबीन में जुट गई लेकिन दोनों […]

You May Like