
नरसिंहपुर, 25 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी पुलिस थाना के बरहटा गांव के पास मुख्य नहर में आज सुबह एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान इंदौर निवासी धर्मेन्द्र विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गोटेगांव थाना क्षेत्र के सर्रा गांव निवासी लाल सिंह विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा धर्मेन्द एवं बहन हरिबाई सर्रा गांव शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे। उनका भांजा दो दिन से घर से लापता था जिसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी, तभी रविवार को ही पुलिस थाना गोटेगांव में गुमइंसानी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गोटेगांव पुलिस ने एक शव बरहटा की नहर में मिलने की जानकारी दी, तब वह अपने बहन के साथ पहुंचे तो वह उनका ही भांजा निकला। पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम करने के लिए पहुंचा दिया है।
