सड़क ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश

इंदौर: शहर में रेसकोर्स रोड को एबी रोड से जोड़ने वाले इंडस्ट्री हाउस पुल का प्रस्तावित निर्माण कार्य शुरू होने वाला है. उक्त विषय को लेकर महापौर ने मौका मुआयना किया और पुल निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए. साथ ही महापौर ने ओम शांति भवन के सड़क निर्माता ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के आदेश अधिकारियों को दिए.

दीपावली त्यौहार खत्म होने के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव शहर के विकास कार्यों को लेकर मैदान में आ गए. आज सुबह उन्होंने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के अंतर्गत आने वाले इंडस्ट्री हाउस पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों को पुल निर्माण शुरू करने से पहले रेसकोर्स रोड से आने और जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने का आदेश दिया. महापौर ने इसके साथ ही ओम शांति आश्रम मार्ग का भी दौरा किया. ओम शांति रोड पर कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए. साथ ही अपर आयुक्त को निर्देश दिए कि संबंधित एजेंसियों के समन्वय से सभी सड़क निर्माण कार्य को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए.

Next Post

अवैध खननः 55 करोड़ से ज्यादा वसूली के आदेश

Sat Oct 25 , 2025
इंदौर: शहर में अवैध खनन की वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. पिछले साल अवैध खनन को लेकर 55 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया था, लेकिन नोटिस के बाद भी राशि जमा नहीं करने के बाद शासन ने अब सख्ती बरतते हुए संबंधित खदान […]

You May Like