पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे में देश छोड़ने को कहा

इस्लामाबाद, 14 मई (वार्ता) भारत की ओर नयी दिल्ली में एक पाकिस्तानी अधिकारी को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित करने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए यहां भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को निष्कासित कर दिया है।

पाकिस्तान ने मध्यरात्रि के आसपास जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उक्त भारतीय अधिकारी ऐसी गतिविधियों में शामिल था, जो उसकी राजनयिक स्थिति के अनुरूप नहीं थी और उसे 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, “पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसके विशेषाधिकार के अनुरूप गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।”

विज्ञप्ति में कहा गया, “भारतीय प्रभारी को आज विदेश मंत्रालय में इस निर्णय से अवगत कराने के लिए बुलाया गया था।” इससे पहले मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी को जासूसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के बाद भारत ने अवांछित घोषित कर दिया था। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था।

Next Post

ट्रम्प के खुलासे पर मोदी क्यों हैं मौन : कांग्रेस

Wed May 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खुलासे के बाद भी आम तौर पर मुखर रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का अमेरिका के दबाव के सामने चुप्पी साधना हैरान करता है। कांग्रेस ने कहा है कि श्री […]

You May Like