इंदौर: जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त सात आरोपियों को एक साथ जिलाबदर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाबदर किए गए आरोपियों में शाबिर पिता भीखा पटेल, ग्राम चांदनखेड़ी, थाना गौतमपुरा, रतन पिता मांगीलाल उर्फ मांगू सिंह उर्फ शंकर सिंह, ग्राम काकवा, थाना गौतमपुरा, असलम पिता भीखा पटेल, ग्राम चांदनखेड़ी, थाना गौतमपुरा, अरविंद पिता उमरावसिंह, ग्राम बीबीखेड़ी, थाना चंद्रावतीगंज, देवीसिंह पिता चैनसिंह, ग्राम सोलसिंधी, थाना क्षिप्रा, हीरासिंह पति गणपतसिंह पंवार.
ग्राम हिम्मतगढ़ रंगवासा, थाना बेटमा, दीपक उर्फ टिंगू पिता गणेश कौशल, ग्राम दुधिया चुनाभट्टी, थाना खुड़ैल है। इन सभी आरोपियों पर हत्या का प्रयास, मारपीट, अश्लील इशारे, ज़मीन कब्जा, जान से मारने की धमकी और आगजनी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। कलेक्टर ने इन्हें इंदौर सहित उज्जैन, देवास, धार, खरगोन एवं खंडवा जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं।
