7 लाख देकर 21 लाख रुपए वसूलने वाले गिरफ्तार

जबलपुर। पनागर थाना पुलिस ने सूदखोर पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।‌ पनागर थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि रांझी निवास अनिल गुप्ता ने

बिलपुरा निवासी बिल्डर रंजीत चौधरी को 7 लाख रुपये का कर्ज 10 प्रतिशत ब्याज पर दिया था, लेकिन बाद में ब्याज की दर बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दी गई और 21 लाख रुपये वसूल लिए गए। इसके बाद और पैसे मांगने लगे, विरोध करने पर रांझी निवासी अनिल गुप्ता और उसका बेटा संदेल गुप्ता ने बिल्डर के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Next Post

दंपति को घसीट कर थाने ले जाने वाले टीआई को हटाया

Tue May 13 , 2025
  जबलपुर। मझगवां थाना प्रभारी धन्नू सिंह और उनके स्टाफ की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह पति-पत्नी को घसीटते हुए थाने ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे। मामले की जांच सिहोरा एसडीओपी पारूल शर्मा को सौंपी गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक संपत […]

You May Like