बाइक भिड़ंत में वृद्ध की मौत, दो घायल

इंदौर: बाईक की भिड़ंत में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज, शव को पोस्टमार्टम रुम भेज जांच शुरु की.देपालपुर में रहने वाले 61 वर्षीय कैलाश राठौर की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके भाई सरदार राठौर सहित एक अन्य युवक घायल हो गया। दोनों का इलाज चल रहा है।

देपालपुर पुलिस ने बताया कि हादसा कलारिया गांव के पास हुआ जब कैलाश और सरदार राठौर बाइक से इंदौर से देपालपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल कैलाश राठौर को एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दूसरी बाइक सवार युवक को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कैलाश अपनी बीमार बहन को देखने इंदौर आए थे। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक कैलाश राठौर के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

शादी का झांसा देकर चार साल लूटी अस्मत

Tue May 13 , 2025
जबलपुर: पाटन थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक चार साल उसकी अस्मत लूटता रहा। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like