जबलपुर: पाटन थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक चार साल उसकी अस्मत लूटता रहा। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव में रहने वाले 25 वर्ष युवक ने 2021 में उसे प्रेम जाल में फंसाया।
इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
