जंगल में मिला गांजे का जखीरा, 3 करोड़ से अधिक कीमत

शहडोल। जयसिंहनगर पुलिस ने जंगलों से बड़ी मात्रा में गांजे की एक बडी खेप को जप्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 3 करोड रुपए से अधिक बताई गई है। एसपी के निर्देश पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है । पुलिस एक ब्रेजा कार की तलाश कर रही है जिसमे आरोपी भागे थे।

पुलिस ने बताया कि जयसिंह नगर थाना क्षेत्र के गिरुई खुर्द गांव से दो किलोमीटर दूर जंगलों में गांजे की एक बडी खेप छुपा कर रखने की सुचना मुखबिर के द्वारा पुलिस को मिली थीं। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया, और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने मौके पर दबिश दी। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो इतनी बड़ी मात्रा में गांजा देख पुलिस खुद हैरान रह गई। पुलिस के अनुसार जंगलों में 100 से अधिक बोरियों में गांजा मिला है। जिसका वजन लगभग 38 कुंटल 26 किलो है।

पुलिस के अनुसार जहां पर गांजा मिला है वह जंगली क्षेत्र है और गांव की बस्ती से लगभग 2 किलोमीटर दूर है। शहडोल रीवा मुख्य मार्ग से घटनास्थल की दूरी लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है।

Next Post

टूव्हीलर चुराने वाले तीन चोर धराए

Tue May 20 , 2025
जबलपुर।पलक झपकते ही टू व्हीलर चुराने वाले 3 शातिर चोरों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा है‌। पकड़े गए हनुमानताल निवासी अभिलाष रजक, मो. जुनैद और नंदकिशोर नामदेव को ओमती पुलिस के हवाले किया है, जहां उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई हो रही है। पकड़े गए चोर काफी शातिर हैं जो […]

You May Like

मनोरंजन