जबलपुर: शहपुरा रेलवे स्टेशन के पास गाड़ाघाट निवासी नारायण दुबे नामक अधेड़ ने आत्महत्या की नीयत से ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हालांकि ट्रेन की रफ्तार धीमी होने से उसकी जान तो बच गई लेकिन उसका एक पैर कट गया। वह काफी देर तक पटरी किनारे तड़पता रहा।
बाद में राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार वह मानसिक तनाव में था, लेकिन कारणों की पुष्टि की जा रही है।
