11 आरोपियों के कब्जे से 147 लीटर से अधिक शराब जप्त

शराब में महुआ समेत देशी-विदेशी है शामिल, चितरंगी पुलिस की कार्रवाई

नवभारत न्यूज

चितरंगी 11 मई। चितरंगी पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाते हुये आज अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर 11 आरोपियों के कब्जे से 147.5 लीटर हाथ भ_ी एवं देशी-विदेशी शराब जप्त करते हुये आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

चितरंगी टीआई सुधेश तिवारी के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब विक्री करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए अलग-अलग पुलिस की टीम गठित की गई। जहां मुखबिरों के सूचना के आधार पर हेमंत केवट पिता मीरू केवट निवासी गांगी के कब्जे से 7 लीटर महुआ, अजय जायसवाल पिता छोटेलाल जायसवाल निवासी बड़कुड़ 10 लीटर, आनंद जायसवाल पिता हिंछलाल जायसवाल निवासी पिपरवान से 5 लीटर, अशोक जायसवाल पिता स्व. तेजपति के यहां से 9 लीटर, हरिकृष्ण जायसवाल पिता सिद्धनाथ जायसवाल निवासी बड़कुड 10 लीटर, किशुनदास जायसवाल पिता स्व. सुधई निवासी खैरा 5 लीटर भठ्ठी महुआ शराब, रमेश कुशवाहा पिता तेजलाल कुशवाहा निवासी हरफरी 7.5 लीटर विदेशी, वीरेन्द्र सिंह पिता रामशिरोमणि सिंह निवासी हरफरी 7 लीटर विदेशी शराब, भैयालाल जायसवाल पिता सुभई जायसवाल निवासी खैरा, हरिदास जायसवाल, भैयालाल जायसवाल निवासी बोदाखूंटा के कब्जे से 5-5 लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में टीआई के अलावा एएसआई रामजी पाण्डेय, मनीष सेन, प्रआर लक्ष्मीकांत मिश्रा, आरक्षक मुकेश पाण्डेय, आशीष पाल, भैयालाल यादव, शुभम पटले एवं महिला आरक्षक वर्षा पंथी का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

Next Post

सुरक्षा व्यवस्था को बारिकी से जांच करें: चन्द्रशेखर

Sun May 11 , 2025
नवभारत न्यूज सिंगरौली 11 मई। वर्तमान परिदृष्य को दृष्टिगत रखते हुये गृह मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के संवेदनशील स्थानों संस्थानों के सुरक्षा योजना के संबंध में कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला सिविल डिफेंस के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की कलेक्टर द्वारा […]

You May Like