
मऊगंज।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीवा राकेश मोहन प्रधान बुधवार को मऊगंज पहुंचे. उन्होंने उप जेल मऊगंज का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों की समस्याओं को सुना और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद न्यायाधीश श्री प्रधान ने मऊगंज न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. विदित हो कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को मऊगंज में किया जाएगा. बैठक में न्यायाधीश श्री प्रधान ने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक मामलों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराएं, जिससे पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिल सके और न्यायिक प्रक्रिया भी सरल हो.इस महत्वपूर्ण बैठक में मऊगंज के जिला प्रथम सत्र न्यायाधीश मनोज तिवारी, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश हीरालाल अलावा, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड साजिद मोहम्मद व महादेव पटेल, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड सुश्री ओसी जैन उपस्थित रहे. मऊगंज अधिवक्ता संघ अध्यक्ष हरिहर प्रसाद शुक्ला, एडवोकेट धीरेंद्र सिंह, सुजीत सिंह, मनमून सिद्दीकी, शेख मुख्तार सिद्दीकी, सतीश दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी इस बैठक में मौजूद रहे.
