
छिंदवाड़ा. पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. दिन के समय भी सड़के खाली दिखाई दे रही है. लगातार बारिश होने से लोगों को काफी समस्या से जूझना पड़ रहा है. आने वाले तीन दिन भी तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. लगातार बारिश होने से लोगों को आवागमन करने में काफी समस्यों का सामना करना पड़ रहा है तो कुछ क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी घुस रहा है. घर में पानी घुसने से लोगों का जीवन यापन करना काफी संघर्षपूर्ण हो गया है. वहीं अधिक बारिश होने से फसलों पर भी इसका बुरा प्रभाव पडऩे की बात किसानों के बीच में चल रही है. किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से मक्के के पौधे में इसका बुरा असर पड़ेगा वहीं फल्ली की फसल को भी काफी नुक्सान होने की संभाना बन रही है.इधर शहर में भी मजदूर वर्ष को काफी समस्या हो रही है क्यों की उनके काम बंद पड़े हुए है. शहर में चल रहे अधिकतर निर्माण कार्य बंद हो गए है. बता दे कि जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 371.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 258.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले में 08 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 71.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है.
स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी ०००००
बता दे कि लगातार बारिश होने से सबसे अधिक समस्या स्कूली बच्चों को हो रही है. सुबह के समय लगने वाले स्कूल के बच्चों को अल सुबह बारिश का सामना कर स्कूल जाना पड़ रहा है वहीं दोपहर के समय लगने वाले स्कूल के बच्चे भी बारिश में भींग कर स्कूल जाने को मजबूर है. हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन को स्कूल की छुट्टी देना चाहिए. स्कूलों की छुट्टी को लेकर अभिभावकों ने मांग उठाई है. रविवार शाम को जहां जबलपुर प्रशासन ने 48 घंटों के लिए भारी बारिश के अलर्ट के चलते दो दिन (सोमवार और मंगलवार) को स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की थी तो वहीं अब पड़ोसी जिला सिवनी में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. लेकिन छिंदवाड़ा में अब तक स्कूलों की छुट्टी को लेकर कोई आदेश जारी नही हुए हैं.
कहा हुई कितनी बारिश ०००००००
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 08 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 47.8, मोहखेड़ में 55.3, तामिया में 90, अमरवाड़ा में 94.2, चौरई में 81.4, हर्रई में 140, बिछुआ में 64, परासिया में 54.1, जुन्नारदेव में 45.2, चांद में 61 और उमरेठ में 58.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 305.2, मोहखेड़ 349.2, तामिया में 382, अमरवाड़ा में 465.2, चौरई में 283.6, हर्रई में 584.8, बिछुआ में 240.4, परासिया में 291.2, जुन्नारदेव में 407.4, चांद में 314.1 और उमरेठ में 475.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है.
चार दिनों तक भारी बारिश
मौसम विभाग की माने तो आने वाले चार दिनों तक छिंदवाडा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस बीच तेज हवाओं व गरज चमक के साथ अत्यधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. इधर मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर अति बारिश होने की संभावना जा रहा है.
