
नवभारत न्यूज
रीवा, 11 मई, रायपुर कर्चुलियान थाना अन्तर्गत शहर से लगे कोष्टा में शनिवार को दिनदहाड़े एक सूने मकान में लाखो की रूपये की चोरी की गई. यह वारदात उस समय हुई जब घर के लोग अपने रिश्तेदार से मिलने सतना गये हुए थे. ताला तोड़ कर अज्ञात चोरो ने सोने-चांदी के जेवरात सहित ढ़ाई लाख नगद पार कर दिये. देर रात लौटे घर वालो को इसकी जानकारी पड़ोसी से मिली. जिसके बाद रविवार को शिकायत दर्ज कराई गई. वारदात के बाद मौके पर डीआईजी और पुलिस डाग के साथ टीम पहुंची. लेकिन चोरो का कोई सुराग नही लगा है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है.
पुलिस के मुताबिक अभयराज सिंह अपने नजदीकी रिश्तेदार से मिलने सतना गए हुए थे. शनिवार की दोपहर पौने 12 बजे घर में ताला लगाकर निकले और इसके बाद चोरी की वारदात हुई. शाम को जब वह लौटे तो पड़ोसी द्वारा जानकारी दी गई. घर में जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ था और आलमारी तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिये गये थे. पीडि़त के मुताबिक 38-39 तोला सोने के जेवरात एवं चांदी सहित ढ़ाई लाख रूपये नगद रखे थे, जिसे चोरो ने पार कर दिया. पुलिस को शक है कि कोई पहचान का व्यक्ति है जिसको यह पता था कि घर में कोई नही है. मौके पर पहुंचे डीआईजी राजेश सिंह चंदेल ने निरीक्षण किया और पुलिस डाग के साथ टीम पहुंची. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए, लेकिन अज्ञात चोरो का कोई सुराग नही लगा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
