
सीधी। अवैध नशे के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 15 हजार रूपये कीमती 1.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुये 1.5 किलोग्राम गांजा जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति झोले में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये ऊची हवेली मैदान मे खड़ा है । सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कोतवाली नें वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया तथा उनके निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर के सूचना की तस्दीक तथा कार्यवाही हेतु रवाना किया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये अनुसार अमहा पहुंची जहां एक व्यक्ति जिसके बाये हाथ मे पट्टी बधी थी एक झोला लिये मैदान मे खड़ा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम रितेश सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 33 वर्ष निवासी अमहा का होना बताया। तत्पश्चात संदेही आरोपी की तलाशी ली एवं झोले को खोल कर देखा गया जिसमे मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसका तौल करने पर कुल 1.5 किलो ग्राम कीमती करीबन 15000 रूपये का होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया। एवं आरोपी उक्त का यह कृत्य धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी रितेश सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 33 वर्ष निवासी अमहा कोतवाली सीधी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई पश्चात न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा, सउनि राजमणि रजक, प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह, तिलकराज सिंह, ममता पाठक, आरक्षक बालेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
