
सतना, 09 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश सतना जिले के बिरसिंहपुर से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जा रही एक निजी यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से करीब दस श्रद्धालु घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभापुर थाना क्षेत्र के ऊंचाहार गांव के निकट एक निजी बस से श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे, बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से करीब दस श्रद्धालु घायल हो गये। सभी लोगों को निकट के शासकीय अस्पताल मे दाखिल कराया गया है।
