सिंध नदी पर 34 करोड़ की लागत से 2 पुलों का निर्माण, लोनिवि सेतु संभाग ने तैयार की डिजाइन

शिवपुरी। जिले के करैरा में जल्द ही 34 करोड़ को लागत से दो पुलों का निर्माण होने जा रहा है। सिंध नदी पर बनाने वाले पुल के कारण सूढ गांव बारिश के मौसम में टापू नहीं बनेगा, जिससे लगभग 400 लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, धोनी हथेड़ा में बनने वाले पुल के कारण दतिया से दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। इन दोनों प्रोजेक्ट को स्थाई वित्तीय समिति के समक्ष प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है।

समिति की एक बैठक भी हो चुकी है, और जैसे ही स्वीकृति मिलती है. पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग द्वारा आगे प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी। इन पुलों के निर्माण के लिए करैरा विधायक रमेश खटीक लंबे समय से प्रयासरत थे। इन दोनों पुलों के लिए 2025-26 के बजट में प्रावधान किया गया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग ने इसको ड्राइंग डिजाइन तैयार कर ली थी। अब प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा।

प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही विभाग आगे की प्रक्रिया आरंभ करेगा। विशेष रूप से सूढ गांव के निवासियों को इससे काफी लाभ होगा, क्योंकि इस गांव के दोनों तरफा सिंध नदी बहती है। बारिश में जब नदी का जलस्तर बढ़ता है, तो गहा गांव टापू में बदल जाता है। ऊंचाई पर होने के कारण यह पानी में डूबने से तो बच जाता है, लेकिन 3-4 माह का राशन स्टोर करना ग्रामीणों के लिए आसान नहीं होता है।

Next Post

एसपी ऑफिस में महिला ने पिया फिनायल

Tue Jul 1 , 2025
ग्वालियर। एसपी ऑफिस में एक महिला ने आज मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान आत्महत्या के इरादे से फिनायल पी लिया। वह गैंगरेप की शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान थी। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like