पुलिस ने चलाया अचानक चेकिंग अभियान

 

*पेटलावद।*

 

पुलिस व राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नगर में विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम का नेतृत्व नगर निरीक्षक दिनेश शर्मा ने किया और राजस्व टीम में तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल भी मौजूद रहे। पुलिस टीम के द्वारा नागरिकों से चर्चा कर वेरिफिकेशन किया गया।

पुलिस टीम ने अचानक यह कार्रवाई की जिसकी नागरिकों ने प्रशंसा की। आमजन का कहना है कि पुलिस द्वारा लगातार इस प्रकार के चेकिंग अभियान चलाए जाना चाहिए।

जिससे आमजन सुरक्षित रहे और कोई बड़ी समस्या हो तो पुलिस को अवगत करा सके

नगर निरीक्षक दिनेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए और जो भी मकान किराए से दिए जाए. किराएदार की संपूर्ण जानकारी पुलिस थाने में दर्ज करवाए ताकि आने वाली किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।

Next Post

सूने मकान में चोरो ने की लाखो रूपये की चोरी

Sun May 11 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 11 मई, रायपुर कर्चुलियान थाना अन्तर्गत शहर से लगे कोष्टा में शनिवार को दिनदहाड़े एक सूने मकान में लाखो की रूपये की चोरी की गई. यह वारदात उस समय हुई जब घर के लोग अपने रिश्तेदार से मिलने सतना गये हुए थे. ताला तोड़ कर अज्ञात चोरो […]

You May Like