
नवभारत, न्यूज
दमोह.दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले मारा (रामकुटी) गांव के समीप बाइक सवार तीन लोगों को आयसर ट्रक क्रमांक एचआर 58 बी 9700 ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया. इस घटना में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान बेटी ने भी दम तोड़ दिया,जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं टक्कर मारने वाले आयसर ट्रक को तलाश कर कब्जे में किया.बताया गया है कि माता-पिता और बेटी तीनों शादी समारोह से लौट रहे थे, रास्ते में यह हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ चौकी के (बामुरिया) किशनगंज गांव निवासी कड़ोरी पिता खुमान पटेल (45) अपनी पत्नी यसोदा पटेल (40)
और बेटी आरती पटेल (17) के साथ बाइक से हठरी गांव में शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. रविवार दोपहर वहां से वापस घर लौट रहे थे.इसी दौरान मारा (रामकुटी) गांव के समीप एक आयसर ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी.जिससे तीनों की मौत हुई,घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया.स्थानीय लोग पहुंचे और नरसिंहगढ़ पुलिस व 108 वाहन को सूचना दी और तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. ड्यूटी रत डॉक्टर आरिफ खान ने जांच के बाद करोड़ी पटेल और पत्नी यशोदा पटेल को मृत घोषित कर दिया. जिनके शव को फिलहाल के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवाए गए थे.बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया.जहां इलाज के दौरान बेटी की भी मौत हो गई. एक साथ दम्पति और बेटी की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. यह दुखद घटना हो जाने पर मौके पर सीएहटी अभिषेक तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे, वहां परिजनों से जानकारी लेकर सीधे घटनास्थल पहुंचकर आरक्षक नीलेश से जानकारी ली. देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा व नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी ने बताया तीनों शव का मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है और आयसर ट्रक को भी जप्त कर लिया है.
*एक साथ तीनों का हुआ अंतिम संस्कार, गांव में छाया मातम*
सड़क दुर्घटना में दंपति सहित बेटी की मौत हो जाने के बाद रविवार देर दोपहर पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाई डॉक्टर आरएस राजपूत के द्वारा की गई. इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए और शव वाहनों के माध्यम शव उनके गांव ले जाए गए.साथ में देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी, चौकी प्रभारी सागर नाका रमाशंकर मिश्रा, प्रधान आरक्षक संजय पाठक, कामता, दीपक ठाकुर, शिव सदन, नीलेश लोधी, राहुल के अलावा और भी पुलिस बल बामूरिया किशनगंज पहुंच कर एक दम्पति सहित पुत्री का अंतिम संस्कार तक मौजूद रहा. जहां परिजनों द्वारा शांति पूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार कराया गया. जहां पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.
