कॉलेज छात्रा की लूटी अस्मत

कपड़ा व्यापारी पर FIR
जबलपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा को प्रेम जाल में फंसाने के बाद कपड़ा व्यापारी शादी का झांसा देकर अस्मत लूटता रहा। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे बीकॉम की छात्रा है और इंदौर में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। डेढ साल पहले इंस्ट्राग्राम के जरिए उसकी दोस्ती माढोताल निवासी सार्थक जैन 26 वर्ष से हुई जो कपड़ा व्यापारी है।

जिसने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। अप्रैल 2024 में मदनमहल स्थित एक होटल में उसे मिलने के लिए बुलाया जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे शादी झांसा देकर मदनमहल, माढोताल स्थित होटलों में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। इसके अलावा इंदौर में भी उसने मिलने आता था जहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। अब जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया और उसे धमकी दी। जिसके बाद पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

Next Post

वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में मिले मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया

Sun May 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 में (वार्ता) भारतीय वायु सेना ने रविवार को जोर देकर कहा कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसे सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। विशेष रूप से सोशल मीडिया में चल रही अकालबाजियों और अफवाहें के मद्देनजर वायु सेना ने […]

You May Like

मनोरंजन