पंजाब सरकार ड्रोन हमलों को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करेगी : केजरीवाल

नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब की ‘आप’ सरकार ड्रोन हमलों को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करेगी।

श्री केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर कहा,“आज पंजाब सरकार ने कई बेहद महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए हैं। पंजाब के बॉर्डर वाले इलाकों की सुरक्षा के लिए पंजाब की‘आप’ सरकार ड्रोन हमलों को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करेगी।साथ ही, ‘फरिश्ते योजना’ लागू की जा रही है जिसके तहत, किसी भी दुर्घटना, आतंकी घटना या युद्ध में घायल होने वाले व्यक्ति का पूरा इलाज अच्छे से अच्छे अस्पताल में कराया जाएगा। जय हिन्द।”

Next Post

लोकायुक्त ने अनुदान की राशि निकालने के एवज में रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को दबोचा

Fri May 9 , 2025
छिंदवाड़ा। लोकायुक्त पुलिस ने मोहखेड़ के आजीविका मिशन के अधिकारी को बैंक सखी से दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो धर दबोचा है। लोकायुक्त ने रिश्वत के नोट जब्त कर लिए है। वही हाथ धुलाने पर पानी गुलाबी हो गया। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार उनमूलन अधिनियम के तहत कार्रवाई […]

You May Like