जौरा के इस्लामपुरा मोहल्ले में जबरदस्त धमाका

*फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया*

मुरैना। भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच ग्वालियर में हाई अलर्ट है। इस बीच मुरैना के जौरा में एक जोरदार धमाका हुआ है। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना आज देर शाम की है। यह धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत उड़ गई, दीवारें गिर गईं और आसपास के मकानों में भी दरारें आ गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

यह घटना जौरा कस्बे के इस्लामपुरा मोहल्ले में हुई। अशोक पिता गरीब खां के मकान के छज्जे पर पटाखे रखे हुए थे। अशोक कुछ समय से इस मकान में नहीं रह रहे थे, बल्कि ठीक सामने वाले मकान में रह रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने मकान के छज्जे पर काफी समय से पटाखे रखे हुए थे।

Next Post

पंजाब सरकार ड्रोन हमलों को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करेगी : केजरीवाल

Fri May 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब की ‘आप’ सरकार ड्रोन हमलों को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करेगी। श्री केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर कहा,“आज पंजाब सरकार ने कई बेहद महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए हैं। पंजाब के बॉर्डर […]

You May Like