दो घरों के टूटे ताले, लाखों का माल ले गए चोर

जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में चोरों ने दो सूने घरों का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। यह वारदातें ‌माढ़ोताल,बरेला में हुई। पुलिस ने तीनों की मामलों में चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बरेला पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दुर्गेश धुर्वे 33 वर्ष निवासी ग्राम सिलपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि किराना दुकान चलाता है कल शाम 05 बजे अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में दुर्गा नगर थाना बरगी चला गया था।

शुक्रवार सुबह लगभग 07/30 बजे घर वापस आया तो देखा घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अन्दर जाकर देखा अलमारी का लाक टूटा हुआ था। सोने, चाँदी के जेवरात नगदी 40 हजार रुपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। इसी प्रकार माढ़ोताल पुलिस ने बताया श्रीमती राजकुमार त्रिवेदी 50 वर्ष निवासी शिवधाम कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर में ताला लगाकर देवरी जिला सागर गयी थी सागर से फिर खाटू श्याम दर्शन करने चली गयी थी। 8 मई को घर वापस आयी ताला खोलकर घर जाकर देखी पहली मंजिल के पीछे की खिड़की खुली हुयी थी आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था आलमारी का लॉकर टूटा था लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवर, नगदी गायब थे।

Next Post

समीक्षा बैठक करने सिंधिया दिल्ली रवाना

Fri May 9 , 2025
ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना तीन दिन का दौरा बीच में ही निरस्त कर आज दोपहर दिल्ली रवाना हो गए। सिंधिया देश के मौजूदा हालात के मद्देनजर दिल्ली में संचार व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ बड़ी लड़ाई है। […]

You May Like