धर्म छिपाया शादी की फिर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में घिरे स्कूल-कॉलेज के संचालक

इंदौर: क्रिश्चियन एमिनेंट स्कूल और कॉलेज का संचालक समीर मीर एक धोखेबाज लव जिहादी निकला. एमआईजी थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, उसने हिंदू ब्राह्मण बनकर एक युवती से 2006 में शादी की, लेकिन बाद में उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने लगा.थाना प्रभारी सीबी सिंह के अनुसार, तुलसी नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि समीर ने खुद को ब्राह्मण बताकर विवाह किया.

दो बच्चों के जन्म के बाद समीर का व्यवहार बदलने लगा. वह नमाज पढ़ने और मुस्लिम पहनावे में दिखने लगा. तब पता चला कि वह समीर मीर है और मुसलमान है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि समीर ने घर की भगवान की मूर्तियां बाहर फेंक दीं और बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने व रोजा रखने का दबाव बनाने लगा. 2020 में उसने पत्नी और बच्चों को घर से निकाल दिया.

कुछ समय निपानिया में रहने के बाद, जब 2024 में उसकी मां और भाई समझा-बुझाकर पत्नी को वापस ले गए, तो समीर ने फिर इस्लाम कबूलने की शर्त रख दी. 13 मार्च 2025 को समीर ने आखिरी बार मिलकर जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने हिंदू रीति से हुई शादी के फोटो और अन्य सबूतों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है और समीर मीर की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

बुजुर्ग ने लगा ली फांसी

Fri May 9 , 2025
जबलपुर: ‌ हनुमान ताल थाना अंतर्गत पसियाना में शुक्रवार को एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस के मुताबिक मकसूद खान 45 वर्ष निवासी स्कूल के पीछे पसियाना ने सूचना दी कि उसके बड़े पिता के लडके कयूमखान 55 वर्ष ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा […]

You May Like