जबलपुर:सिहोरा थाना अंतर्गत महंगवा मोड में बीती रात बेलगाम ट्रक ने कार को टक्कर मार दी हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार शुक्ला 26 वर्षीय निवासी जमोड़ी थाना कुलगमा जिला सतना के कार क्रमांक एमपी 20 एससी 8470 से बीती रात करीब साढ़े नौ बजे कटनी तरफ जा रहे थे वे जैसे ही महंगवा मोड पर पहुंचे तभी अज्ञात ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और अज्ञात वाहन कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और प्रदीप कुमार को गंभीर चोटें आ गई सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है।
