कलेक्ट्रेट में चड्डी बनियान पहनकर प्रदर्शन

सीहोर: पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो एक शख्स बच्चे के साथ कलेक्ट्रेट में चड्डी बनियान पहनकर अनोखा प्रदर्शन किया. हालांकि कलेक्ट्रेट में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने चड्डी बनियान पहनकर आने पर इसे बाहर निकाल दिया. सुरक्षाकर्मियों ने पीडि़त शख्स से कपड़े पहनकर आने को कहा जिस के बाद पत्नि वियोग में पीडि़त पति ने कलेक्टर को लापता पत्नि और बेटे का फोटो दिखाकर मदद की गुहार लगाई.

पीडि़त पति अर्जुन मालवीय ने बताया कि 15 वर्ष पहले ग्राम बिछौली की बबीता के साथ हुआ था. वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था. इस बीच दो पुत्र हुए. बबीता बड़े बेटे को अर्जुन के पास छोड़कर मायके गई और वहीं से छोटे बेटे को लेकर अचानक लापता हो गई. अर्जुन ने अनेक स्थानों पर वबीता की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली. जिसके बाद इछावर थाने में पत्नि के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन छोटे बेटे को लेकर गई पत्नि की खोज पुलिस दो साल में भी नहीं कर पाई.

Next Post

शहर और कस्बों में घंटों बिजली हो रही गुल

Wed Apr 23 , 2025
सीहोर:भीषण गर्मी से हलाकान लोगों को परेशान करने में बिजली की आवाजाही कोई कसर नहीं छोड़ रही है. दिन में कई- कई घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग त्रस्त हो उठे हैं। बीते कई दिनों से शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का सिलसिला बना हुआ है. […]

You May Like