ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा डंपर ने ट्रैफिक सिपाही को कुचला, मौके पर ही मौत

इंदौर के स्कीम नंबर 136 में हुआ हादसा, ड्यूटी कर रहे थे सिपाही अजय शर्मा

इंदौर। शहर के स्कीम नंबर 136 क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार को ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को एक तेज़ रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में सिपाही अजय शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और डंपर को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैफिक संभालते वक्त सिपाही शर्मा सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज़ रफ्तार डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि आसपास मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। विभागीय अधिकारी और साथी पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शोक जताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच जारी है।

Next Post

पेट्रोल और डीजल महंगा

Mon Apr 7 , 2025
सरकार ने उत्पाद शुल्क में 2 रुपये प्रति लीटर का किया इजाफा सरकार की तरफ से किया गया यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रम्प के टैरिफ के बीच लिया गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन