होली वाले दिन तीन लोग हुए लापता

इंदौर:शहर में लापता होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. होली के दिन तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिग बच्चों के लापता होने के मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.पहली घटना थाना तेजाजी नगर क्षेत्र के फतनखेड़ी में रहने वाले चेतराम मेड़ा की नाबालिग बेटी होली के दिन 11 बजे घर से लापता हो गई.

परिजनों ने खोजबीन के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया. वहीं दूसरी घटना भी तेजाजी नगर के ग्राम मिर्जापुर की रहने वाली आशा बाई ठाकुर की नाबालिग बेटी होली की रात 8 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई. परिवार के मुताबिक, कोई अज्ञात बदमाश उसे बहला-फुसलाकर ले गया. जबकि तीसरी घटना सराफा थाना क्षेत्र की है, राजवाड़ा फुटपाथ पर रहने वाले सोनू पारदी का बेटा लापता हो गया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

अवैध शराब का जखीरा पकड़ा

Sat Mar 15 , 2025
शिवपुरी: जिले की गोपालपुरा थाना पुलिस ने 60 लीटर हाथ की भट्टी की बनी देशी अवैध शराब के साथ आरोपी अनेक पिता रमेश चंद्र धाकड़ उम्र 40 साल निवासी ग्राम जोराई थाना बैराड़ को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में उनि विनोद यादव थाना […]

You May Like