छावनी कैंट को पत्र भेजा, ये तो अंधा मोड़ हो जाएगा 

सागर।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी छावनी कैंट को पत्र के माध्यम से सूचित किया कि इमानुअल बॉयज स्कूल के पास टंकी के नीचे चॉमुखी तिराहे के निर्माण कार्य के अंतर्गत दिवार का निर्माण कार्य कराया जा रहा जो की अंधा मोड़ के रूप में निर्मित की जा रही है जिससे कि निकट भविष्य में भीषण दुघर्टना घटना घटित हो सकती है।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव ने पत्र के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैंट से कहा की उक्त स्थल का जनहित को दृष्टिगत रखते हुए किसी वरिष्ठ जिम्मेदार अधिकारी से निरीक्षण कराते हुए भविष्य में घटित होने वाली दुघर्टनाओं को रोके जाने हेतु निर्माणाधीन दीवार (अंधामोड़) को पारदर्शी रूप से बनाने का कार्य किया जाए।

Next Post

गेहूं के खेत में लगी भीषण आग

Thu Mar 13 , 2025
सीहोर। जिले के ग्राम पाटन में एक गेहूं के खेत में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि इसकी चपेट में कई एकड़ फसल आ गई। इस भीषण आग में कई किसानों की फसल जलकर चौपट हो गई। आग लगने […]

You May Like