मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव पहुंचे विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर

दर्शन पूजा अर्चन कर लिया मां का आशीर्वाद

नलखेड़ा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रविवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सुसनेर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने के बाद सुसनेर से आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे।जहा भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके अगुवाई की गई तत्पश्चात वे मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने गर्भ ग्रह में बैठकर विधि विधान से मंत्रो उच्चारण के साथ पूजन अर्चना किया गया तथा दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की व मां का आशीर्वाद लिया। वही मंदिर के पास स्थित समीपस्थ संदीपेंद्र आश्रम में पहुंचकर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। डॉक्टर यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार माता के दरबार में आए।व चुनावी मौसम में मुख्यमंत्री का मां के दरबार में दर्शन के लिए आना एक खास माना गया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम मस्ताना,पूर्व विधायक फूलचंद वेदिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय सोनी,उपाध्यक्ष प्रीतेश फाफरिया,पार्षद गोवर्धन वेदीया, मनोज गायरी,अर्पित शकुनिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर मंदिर क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती है। कहीं से कोई चूक या अव्यवस्था की गुंजाइश नहीं हो, इसके लिए अधिकारियों की टीम मुस्तैद नजर आईं। राजस्व पटवारी के द्वारा भी माता मंदिर भी नजर बनाए राखी।जहां पर तहसीलदार प्रीति भिंसे, थाना प्रभारी शशि उपाध्याय सहित तमाम अधिकारी लगातार अपने अधिनस्थों को लगातार निर्देश देते दिख रहे थे।

Next Post

अजब-उत्सव: प्रत्याशियों से ज्यादा प्रशासन बहा रहा पसीना!

Mon Apr 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email खंडवा: लोकसभा चुनाव की रंगत जम नहीं पा रही है। इस बार का चुनाव नए रिकॉर्ड बनाएगा। प्रत्याशियों से ज्यादा प्रशासन पसीना बहा रहा है। हालात इसी से समझ में आते हैं कि बीएलओ जैसे जमीनी कर्मचारी […]

You May Like

मनोरंजन