पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली 07 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.21 प्रतिशत उबलकर 67.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह इस दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत की छलांग लगाकर 70.23 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

टेक महिंद्रा ने टेक्सास के प्लानों में खोला अपना नया मुख्यालय

Fri Mar 7 , 2025
प्लानो (अमेरिका), 07 मार्च (वार्ता) भारत की सूचना प्रौद्योगिकी एवं सेवा कंपनी टेक महिंद्रा ने अमेरिका के लिए अपना नया मुख्यालय स्थापित कर दुनिया के इस प्रमुख बाजार में परिचालन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। टेक्सास के प्लानों में अपने इस केंद्र के बारे में […]

You May Like