
ग्वालियर। ग्वालियर झांसी रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की लाश मिली है, सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। यह व्यक्ति उम्र 35 साल, नीले रंग जैसा जीन्स, काले रंग की जैकेट, काले रंग की टीशर्ट पहने हुए मृत अवस्था में पड़ा हुआ था जिसका सिर व धड़ कटकर अलग पडा था। थाना झाँसी रोड़ पुलिस ने डेडबॉड़ी उठवाकर डेड हाउस जेएएच में पहुँचा दी है। मृतक की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हुई है।
