तेलंगाना सरकार जल्द ही राज्य में गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिक कानून लाएगी : मुख्यमंत्री

हैदराबाद, 02 मार्च (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा है कि उनकी सरकार जल्द ही राज्य में गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिक कानून लाएगी।

श्री रेड्डी ने शनिवार शाम यहां राज्य श्रम विभाग की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रस्तावित गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिक अधिनियम पर विस्तृत अध्ययन करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में आईटीआई को उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्रों (एटीसी) में अपग्रेड करने की प्रक्रिया की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक एटीसी स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। सभी आईटीआई को एटीसी में अपग्रेड किया जाएगा और गैर-आईटीआई केंद्रों में नए एटीसी स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों से विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालयों या शहरी क्षेत्रों के नजदीक एटीसी स्थापित करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को एटीसी में कर्मचारियों की आवश्यकता और कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में अन्य अवसंरचना विकास के बारे में जानकारी प्रदान की।

श्री रेड्डी ने कर्मचारियों की भर्ती पर अधिकारियों को कई सुझाव दिए और कहा कि सरकार एटीसी की स्थापना के लिए तुरंत आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

Next Post

“भिखारी” वाले बयान के चलते निशाने पर आए प्रहलाद पटेल

Sun Mar 2 , 2025
भोपाल, 02 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल “भीख मांगने की आदत” संबंधी बयान के चलते विवादों में आने के साथ ही विपक्षी दल कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी “ट्रोल” हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू […]

You May Like