
पांढुरना, जिले में इस वर्ष हुई अल्प वर्षा के कारण किसानों के खेतों की फसल पूरी तरह बर्बाद होने पर पांढुरना विधायक नीलेश उईके द्वारा मुख्यमंत्री को एक पत्र प्रेषित कर अल्प वर्षा के अभाव में किसानों की आर्थिक स्थित से उन्हें अवगत कराते हुए जिले में शीघ्र ही सर्वे करा पीडि़त किसानों को मुआवजा देंने तथा इस क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।
पांढुरना विधायक नीलेश उईके द्वारा मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव को एक पत्र प्रेषित कर बताया कि प्रदेश तथा संभाग के अंतिम सीमा पर स्थित कृषक बाहुल्य पांढुरना जिले में इस वर्ष हुई अल्प वर्षा के चलते किसानों के खेतों की फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी है, जिसके चलते वर्तमान में गंभीर कृषि और सूखे की स्थिति उत्पन्न हो रहीं है,विधायक श्री उइके ने बताया कि इस वर्ष जिले में हुई अल्प वर्षा के परिणामस्वरूप खरीफ जिले के कृषकों के खेतों की खरीफ की प्रमुख फसलें सोयाबीन,कपास,मक्का,तुअर पुरी तरह खराब हो चुकी है।
वहीं अल्प वर्षा के अभाव में जिले के जल स्त्रोत कुंए,ट्यूबवेल,तालाब आदि भी सूख चुके है,ऐसे में न केवल किसानों के सामने ही आजीविका का संकट खड़ा हो गया है,बल्कि आने वाले समय में पीने के पानी के साथ पशुओं के चारे की भी विकट समस्या उत्पन्न होने की पूरी आशंका विधायक नीलेश उइके ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में व्यक्त की है।
विधायक श्री उइके ने जिले के इस गंभीर परिस्थिति को सरकार को संज्ञान में लेते हुए जिले में तत्काल किसानों के खेतों का सर्वे कराते हुए पीडि़त किसानों उचित मुआवजा देंने के साथ ही पांढुरना जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।
