दो दिन से लापता वृद्धा का गांव में मिला शव

सीहोर। जिले के इछावर क्षेत्र के तहत आने वाले गांव रतनपुर तुमड़ी में दो दिन से लापता 80 वर्षीय वृद्ध महिला धापू बाई का शव गांव में ही सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला।

गांव में सब मिलने से सनसनी फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ यहां इकट्ठी हो गई। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को लगी वह मोके पर पहुंचे और फिर उन्होंने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। इछावर थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

यह मामला इछावर थाना के गांव रतनपुर तुमड़ी का है जहाँ दो दिन पहले 80 वर्षीय वृद्धमहिला धापू बाई घर से लापता हो गई थी। जिनकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट वृद्धा के परिजनों ने इछावर थाने में कराई थी।

 

मृतक वृद्ध महिला के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि थाने में उनकी शिकायत पर ध्यान नही दिया गया। मामले में जांच की मांग की है। बताया कि शव वाहन भी नहीं पहुंचा इसलिए ट्रैक्टर ट्रॉली में शव रखकर परिजन इछावर अस्पताल लाना पड़ा।

 

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Next Post

जिले में गेंहू उपार्जन के लिए उपार्जन संस्थाएं नियुक्त

Sat Mar 1 , 2025
सीहोर. रबी विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य के लिए उपार्जन नीति जारी की गई है. जारी उपार्जन नीति के अनुसार 15 मार्च से 5 मई तक गेहूं का उपार्जन किया जाएगा. पहले उपार्जन की तिथि 1 मार्च से 18 अप्रैल निर्धारित की गई थी, पर अब […]

You May Like