चीयर लीडर्स के साथ विधायक का डांस वायरल

जबलपुर: बरगी विधानसभा के विधायक नीरज सिंह लोधी का सोशल मीडिया में जमकर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक तरफ मंच पर चीयर लीडर्स नाच रहीं हैं तो वहीं दूसरी तरफ नाचो नाचो… गाने की ताल पर विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो बरगी क्षेत्र स्थित ग्राउंड में आयोजित विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का बताया जा रहा है.

जहां प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद विधायक की खुशी ही नहीं समाई और फिर उन्होनें फिल्मी गीतों में जमकर डांस किया। जानकारी के अनुसार बरगी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मणिनागेंद्र फाउंडेशन भोपाल की टीम और बेलखेड़ा की टीम के मध्य हुआ था जिसमें भोपाल की टीम ने शानदार जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा किया था।

Next Post

माइक्रोमैक्स सौर पैनल निर्माण के लिए स्टार्टअप एनर्जी शुरू किया

Thu Feb 27 , 2025
नई दिल्ली, (यूएनआई): उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स ने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में कदम रखते हुए ‘स्टार्टअप एनर्जी’ उद्यम शुरू करने की घोषणा की, जिसके तहत कंपनी आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए सौर पैनल का निर्माण करेगी। माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने कहा, “हमारा लक्ष्य […]

You May Like