माइक्रोमैक्स सौर पैनल निर्माण के लिए स्टार्टअप एनर्जी शुरू किया

नई दिल्ली, (यूएनआई): उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स ने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में कदम रखते हुए ‘स्टार्टअप एनर्जी’ उद्यम शुरू करने की घोषणा की, जिसके तहत कंपनी आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए सौर पैनल का निर्माण करेगी।

माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने कहा, “हमारा लक्ष्य स्वच्छ ऊर्जा को अधिक सुलभ, विश्वसनीय और किफायती बनाना है। उन्नत सौर पैनल निर्माण में निवेश करके हम भारत के ऊर्जा आत्मनिर्भरता मिशन का समर्थन करना चाहते हैं और एक हरित एवं संधारणीय भविष्य में योगदान देना चाहते हैं।”

गुरुग्राम स्थित माइक्रोमैक्स ने पांच गीगावाट उन्नत सौर मॉड्यूल निर्माण के लिए जिनचेन के साथ रणनीतिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना को कई चरणों में लागू किया जाएगा।

कंपनी ने कहा, “जिनचेन की उन्नत विनिर्माण विशेषज्ञता और माइक्रोमैक्स की तकनीकी नवाचार क्षमताओं के साथ, ‘स्टार्टअप एनर्जी’ भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

भारत का सौर ऊर्जा क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। सरकार ने 2030 तक 500 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा है, जिससे स्थानीय रूप से निर्मित और उच्च गुणवत्ता वाले सौर पैनलों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ‘स्टार्टअप एनर्जी’ का यह कदम भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करने और आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाने में सहायक होगा।

Next Post

उज्‍जैन एवं सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा चाक-चौबंद

Thu Feb 27 , 2025
भीड़ प्रबंधन के लिए रेल प्रशासन पूरी तरह मुस्‍तैद पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्‍जैन रेलवे स्‍टेशन पर महाशिवरात्रि पर्व तथा सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर कुबेरेश्‍वर धाम में आयोजित रूद्राक्ष महोत्‍सव के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्‍त भीड़ को समायोजित करने एवं भीड़ को सुनियोजित रूप में हैंडल करने के लिए […]

You May Like