
इंदौर. तुकोगंज पुलिस ने सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास सट्टा लिखते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से सट्टा पर्चियां, लीड पेन और नगदी बरामद की है, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
तुकोगंज पुलिस ने बताया कि पहली कार्रवाई में पुलिस कांस्टेबल संदीप रघुवंशी ने आरोपी आकाश (निवासी पंचम की फेल) को सोमवार शाम 4:35 बजे सट्टा लिखते हुए पकड़ा. आरोपी के पास से दो सट्टा पर्चियां, एक लीड पेन और 130 रुपए नगद जब्त कर आरोपी के खिलाफ नोटिस तामील कराया. इसी तरह की दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी लोकेश (निवासी आलोक नगर, मूसाखेड़ी को शाम 4:25 बजे उसी स्थान पर सट्टा खेलते हुए पकड़ा. आरोपी के पास से तीन सट्टा पर्चियां, एक लीड पेन और 120 रुपए नगद बरामद कर पुलिस ने आरोपी को नोटिस तामील कराया.
