ट्विशा शर्मा मामला: सीबीआई को मिली दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, शरीर पर चोट के निशानों से खुलेगा राज

भोपाल। ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. सूत्रों के अनुसार, ट्विशा के शव के दोबारा कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सीबीआई को प्राप्त हो गई है, जिसके आधार पर जांच एजेंसी मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कुछ चोटों के निशानों का उल्लेख किया गया है. सीबीआई अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये निशान किन परिस्थितियों में और किस कारण से बने. जांच के दौरान मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, जांच में ट्विशा के गर्भपात से जुड़े पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है. एजेंसी का फोकस वैज्ञानिक साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट करने पर है.

उल्लेखनीय है कि ट्विशा शर्मा का शव कटारा हिल्स स्थित उनके निवास पर मिला था. मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने घटनास्थल का पुनर्निर्माण (री-क्रिएशन) भी कराया है. अब जांच एजेंसी सभी उपलब्ध साक्ष्यों को जोड़कर मामले के निष्कर्ष तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

इस प्रकरण में ट्विशा की सास एवं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह तथा पति समर्थ सिंह को आरोपी बनाया गया है. दोनों वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं और उन्हें 16 जून तक केंद्रीय जेल में रखा गया है.

Next Post

खाटूश्याम दर्शन से लौटे युवक के घर हुई 95 हजार की चोरी

Wed Jun 10 , 2026
दमोह। खाटूश्याम दर्शन कर लौटे युवक के सूने घर से अज्ञात चोर 95 हजार के जेवर और नगदी चुरा ले गए. कोतवाली पुलिस ने चंद दिनों में ही चोरी का खुलासा कर आरोपी व बाल अपचारियों को पकड़ लिया और पूरा माल बरामद कर लिया.शोभानगर निवासी फरियादी आकाश चौरसिया ने […]

You May Like