खाटूश्याम दर्शन से लौटे युवक के घर हुई 95 हजार की चोरी

दमोह। खाटूश्याम दर्शन कर लौटे युवक के सूने घर से अज्ञात चोर 95 हजार के जेवर और नगदी चुरा ले गए. कोतवाली पुलिस ने चंद दिनों में ही चोरी का खुलासा कर आरोपी व बाल अपचारियों को पकड़ लिया और पूरा माल बरामद कर लिया.शोभानगर निवासी फरियादी आकाश चौरसिया ने 9 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2 जून को दोस्त के साथ खाटूश्याम दर्शन करने गया था.5 जून सुबह करीब 5:30 बजे दमोह लौटने पर घर के दरवाजे खुले मिले.घर में रखी छोटी गोदरेज की अलमारी से एक जोड़ी छोटी व एक जोड़ी बड़ी चांदी की पायल, एक सोने की छोटी हार, एक चांदी का सिक्का व कुछ नगद मिलाकर करीब 95,000 रुपये का सामान कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया.

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन व एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया व सीएसपी एचआर पांडेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टीआई मनीष कुमार ने टीम गठित की.टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले आरोपी व बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर चोरी गया पूरा माल मशरूका जब्त कर लिया. आरोपी व बाल अपचारी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया. कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर नीतीश जैन, प्रधान आरक्षक हेमंत अवस्थी, कलीम खान, आरक्षक ओमप्रकाश, गणपत, देशराज, नवीन, आरक्षक आयुष मिश्रा,नवल यादव का योगदान रहा.

Next Post

सीसीआरटी के ग्रीष्मकालीन शिविर इंद्रधनुष-2026 : विविध भारत का समापन

Wed Jun 10 , 2026
दमोह. सांस्कृतिक स्रोत व प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी), क्षेत्रीय केंद्र दमोह द्वारा 01 जून से 10 जून, 2026 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर इंद्रधनुष-2026 : विविध भारत का समापन समारोह उत्साह व गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू धर्मेंद्र कटारे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, […]

You May Like