अहमदाबाद से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

11 घायल हुए, एक ने घटना स्थल पर तोड़ा दम
14 लोग थे सवार, महिलाएं और बच्चे भी शामिल

इंदौर:अहमदाबाद से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की टेम्पो ट्रैवलर शनिवार सुबह जवाहर टेकरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जबकि एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जांच शुरु की. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा.चंदन नगर पुलिस के अनुसार हादसा जवाहर टेकरी के पास उस समय हुई जब श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो ट्रैवलर यहां से गुजर रही थी. तभी एक ट्रक रॉन्ग साइड से आया और टेंपो ट्रैवलर से टकरा गया.

दोनों वाहनों में हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया, जबकि 39 वर्षीय जयेश किशन नामक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि गाड़ी में 14 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल थे. चंदन नगर पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं में नीरव, कौशिक, तन्या, वीना, अंजली, तेजस, दशरथ, पायल, रमनलाल सहित अन्य लोग शामिल हैं. सभी का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.
रात में महाकुंभ के लिए निकले थे
धर्मेद्र नामक घायल ने बताया कि हम लोग शुक्रवार की रात अहमदाबाद से महाकुंभ के लिए रवाना हुए थे. शहर के बाहर निकले ही थे कि यह हादसा हो गया. जिसमें जयेश किशन नामक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जयेश एक निजी कंपनी में काम करते थे. वहीं मामले में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने बताया कि हादसे का कारण बनी ट्रक की पहचान की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है, ट्रक चालक पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

बीएसएफ की अल्फा रेंज से चली गोली बनी मैनेजर की मौत की वजह

Sun Feb 16 , 2025
रहस्यमयी घटना का हुआ पर्दाफाश सैटेलाइट इमेज और हाई-टेक जांच से खुलासा इंदौर:ग्राम बरदरी में अज्ञात गोली से हुई बलराम राठौर की रहस्यमयी मौत का सैटेलाइट इमेज और हाई टेक जांच में पर्दाफाश हो गया. कई दिनों तक बलराम की मौत रहस्य बनी हुई थी, लेकिन तकनीकी विश्लेषण और सटीक […]

You May Like