
लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना के आदेश जारी
नवभारत न्यूज
सतना . आयुष विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा मप्र लोक सेवा आयोग से चयनित आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं. जिसके चलते जिले को 13 नए आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की सौगात मिलने जा रही है.
जारी आदेश के अनुसार शहर के आकाश गंगा पतेरी निवासी डॉ. कुंवर राहुल सिंह को शासकीय आयुर्वेद औषधालय करसरा, शहर के नवरंग पार्क क्षेत्र की निवासी डॉ. प्रिंसी सिंह को शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय सतना, शहर के धवारी गली नं. 1 निवासी डॉ. नेहा अग्रवाल को शासकीय आयुर्वेद औषधालय हाटी, जिले के ग्राम टेढ़ी मझगवां निवासी डॉ. संतोष कुमार सिंह को शासकीय आयुर्वेद औषधायलय नयागांव, ग्राम घुईसा पोस्ट मझगवां तहसील अमरपाटन निवासी डॉ. विवेक कुमार तिवारी को शासकीय आयुर्वेद औषधायलय शिवराजपुर, ग्राम तिघरा सेमिरया रीवा निवासी डॉ. रत्नेश कुमार द्विवेदी को शासकीय आयुर्वेद औषधालय बेरमा, शहर के न्यू साईं कालोनी धवारी निवासी डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवासतव को शासकीय आयुर्वेद औषधालय उमरहट, मैहर जिले के ग्राम मौहट अमरपाटन निवासी डॉ. बालेंद्र शेखर पटेल को शासकीय आयुर्वेद औषधालय जरियारी और बड़ा इटमा निवासी डॉ. प्रद्युम्न कुमार द्विवेदी को शासकीय आयुर्वेद औषधालय पकरिया के लिए पदस्थापना प्रस्तावित की गई है. जारी आदेश में इस बात की उल्लेख भी किया गया है कि नव नियुक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों का 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के दौरान स्थानांतरण नहीं किया जाएगा. नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को 17 फरवरी तक जिला आयुष अधिकारी सतना के समक्ष अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करानी होगी.
