भोपाल, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन प्रवास पर रहते हुए कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
डॉ यादव दोपहर को उज्जैन की कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित संयुक्त चेतना सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। इसके बाद वे नगर निगम से जुड़े कई कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
शाम को वे महाकाल लोक श्री महाकालेश्वर मंदिर के नवीन रुद्र सागर सेतु का लोकार्पण करेंगे।
